November 25, 2025 अद्भुत मन्त्र ये मन्त्र सुरक्षा भी करता है और अभिचार करने बाले के ऊपर वापिस अटैक भी करता है अनेकों लोगों का अनुभूत है इस मन्त्र का 12500 जप से सिद्ध हो जाता है सामने एक छुरी रखें उस पर हनुमान सिंदूर लगाएं गणेश जी के मंन्त्र की एक माला जप करें जल फूल चावल सिंदूर और बतासे रखें दिशा पूर्व माला रुद्राक्ष, छुरी पर ही पूजन होगा बाद में जल बिभूति धूप लौंग इलायची धागा बना कर दे सकते हैं हर तरह के अभिचार को नष्ट करता है मन्त्र हनुमान अड़े भैरों लड़े काली करे प्रहारकहे मच्छेन्दर दुष्ट का खाली जाए बारमहादेव की फिरे दुहाई खुद कमाओ खुद खाओलोग प्रश्न करते है कि हमारे घर में कोई तन्त्र सम्बन्धी समस्या है बहुत से तांत्रिक आये लेकिन ठीक नहीं कर पाए।मूल रूप से देखा जाए तो ये आपके ही कर्मों का खेल है जो आप को भुगतना पड़ रहा है।यानी आपका ही कर्ज है जो आपको ही भरना होगा। आज ऐसे ही लोगों के लिए भगवती का एक मंन्त्र दे रहा हूँ अगर पूरी श्रद्धा से करेंगे तो बहुत जल्दी आराम मिलेगा ओम आदेस गुरु जी को आदेसजे भुज ते महिषासुर मारो शुम्भ निशुम्भ हत्यो वलथम्बा आरत हेत पुकारत हूँ जाई कहाँ बैठी जगदम्बा खड्ग टूटो या खप्पर फूटो या होउहै कि रानी कि बुढ़िया छुतानी कि सिंह बुढानी कि ध्यान धरे शिव को जपती हो ।संकट में हम तोहि पुकारत वेर भई जगदम्ब विलम्ब क्यों करती हो।नवकोटी में तू ही भवानी तीन लोक में डंका बाजे ।महिमा अमित न जाये बखानी लांगुर बीर गहे अगवानी जय जय जगदम्ब भवानी अन्नपूर्णा हे जगपाली चन्ड मुंड को मार गिराया रक्तवीज का किया संहारा जय हंकारमती जय सँहारमति पहाड़ी देव जीरिया बंगालन वुद्ध उस्ताद बंगाले कि जादू एक कडी जादू की छोड़ बंगाले की जुवान पर बैठ खोल पलक देख दुनिया की झलक नीचे पृथ्वी ऊपर आसमान पंच परमेश्वर एक सामान दोहाई कामख्या देवी की दुहाई इस्माइल जोगी जीरिया बंगालिन नैना जोगन लोना चमारिन की। धूप ज्योति जला कर इस मंन्त्र का जप करें1000 बार जप करके सिद्ध कर लें।एक माला रोज करेंगे तो11 दिन में51 बार करेंगे तो21 दिन में हो जाएगा।अगर सम्भव हो तो अपने सामने धूनी रख लें वह भी अभिमन्त्रित हो जाएगी।इसे प्रयोग करने से हर तरह का तन्त्र प्रयोग खत्म हो जाता है बन्धन खोलने का अद्भुत मन्त्र आसा खोलूं पासा खोलूं खोलूं सौ मण का तालाऊपर खोले महावीर नीचे भैरों बीर घर खोलूं घराट खोलूं राह खोलूं चौराहा खोलूं नौ सौ नदी न्यांनवे सौ नाले खोलूं चक्की खोलूं भट्ठी खोलूं बनिज खोलूं व्यापार खोलूं लग्न खोलूं फेरा खोलूं लक्ष्मी के बन्धन खोलूं धन की आवक खोलूं बन्धन को खोलूं कीलन को खोलूं मेरे खोले न खुले तो माता काली की दुहाई गुरु गोरखनाथ की आनशव्द साँचा पिंड कांचा चले मन्त्र ईश्वरोवाचा । इस मंन्त्र का जप 1000 बार करें 11 ।21 दिन में पूरा कर सकते है। हनुमान जी के लिए रोट भैरव जी के लिए दही बड़ा का भोग देना होगा। मंगल या शनि बार से शुरू कर सकते है दिशा पूर्व या उत्तर माला रुद्राक्ष। सामने जल फूल चावल सिंदूर और छुरी रखें उस पर सिंदूर लगाएं। बाद मेँ जल छिड़कने को दीजिये बन्धन खुल जायेगा बाकी बन्धन खोलने का कोई भी माध्यम हो सकता है रेत भी फूल भी मिट्टी भी । श्रीगणेश जी का मन्त्र ओम लक्षलाभ युताय ऋद्धि सिद्धि सहिताय श्रीमहागणाधिपतये नमः इस मंत्र का सवा लाख जप कीजिये हवन कीजिये तर्पण मार्जन कीजिये सवा लाख पर जागृत हो जाता है।पांच लाख जप होने पर धन की समस्या काफी हद तक खत्म हो जाती है। बाकी सबका अपना अपना खाता है एक व्यक्ति ने सिर्फ 31000 ही किया बाद में कभी धन की कमी ही नहीं हुई। हनुमान जी का एक सौम्य मन्त्र एक बार एक बहुत ही उच्चकोटि के साधक से मिलने गया तो उन्होंने मुझे कहा कि हनुमान जी को शापित कर दिया था कि आप अपनी शक्तियां भूल जाएंगे। इसलिये हनुमान जी की साधना कई बार फलित ही नहीं होती है। उन्होंने मुझे एक मन्त्र दिया था जो सौम्य भी है और जागृत भी। ओम वं वटुक हनुमते नमः इस मन्त्र का सवा लाख जप करके बच्चों को प्रसाद बांटना चाहिये इससे खुश हो कर हनुमान जी साधक की सभी इच्छाएं पूरी करते हैं सट्टा साधना का मन्त्र ओम आदेश गुरु जी को आदेसशिव के दरबार में कुबेर खड़ा, उसके हाथ में सोने का घड़ा ।खोल घड़ा दे दड़ा । दड़े सट्टे के नम्बर की आबाज दे न देबे तो संतोषनाथ की आन।शब्द साँचा पिंड कांचा चले मन्त्र इश्वरोवाचा । बिधि : – इस मन्त्र की तीन घंटे जप 41 दिन तक उत्तर की तरफ मुँह करके रात दस बजे के बाद करें । दीपक घी का लगाएं उसने गुलाब इतर की कुछ बूंद डालें। २ इलायची दीपक में डालें।गोरखनाथ जी की पूजा देवें,धूप दीप करें गुगल धूप,घी का दीपक रहेगा,लौंग बताशा,लड्डू का भोग लगाएं।संतोष नाथ व शिव की पूजा देवें।बिशेष सावधानी इस दौरान जो भी अनुभव हों गुप्त रखें इस दौरान मिले नम्बर न लगाएं न ही किसी को बताएं। बाकी ये बहुत ही मायावी बिद्या है अगर आप खुद पैसा कमाना चाहते हैं तो सट्टे के नंबर खुद ही लगाएं लोगों को न बताएं नहीं तो लोगों को नम्बर आ जायेगा आप का नहीं आएगा बवासीर का इलाजआज के जमाने में बहुत से लोग इस नामुराद बीमारी की बजह से पीड़ित हैं वर्षों पहले इस बीमारी की दवाई एक महात्मा जी ने बताई थी जिसको मैंने अनेकों लोगों को बना कर दिया और जिस जिस ने भी दवाई परहेज से खाई उसको अबश्य ही फायदा हुआ। अब मैं इस दवाई को बनाना छोड़ चुका हूँ इसलिये इस दवाई को फेसबुक के माध्यम से जन साधारण तक पहुंचाने हेतु यहां पोस्ट कर रहा हूँ ।नीम बीज 100 ग्रामबकायन के बीज। 100 ग्रामएलवां मुसब्बर। 100 ग्राम नीम और बकायन के बीजों को अच्छी तरह से बारीक पीस लें और500 ग्राम बकरी के दूध में एलवां मुसब्बर को घोल कर रख लें ।फिर नीम के बीज और बकायन के बीजों के चूर्ण को इसमें मिला दें सब को मिला कर इसे अच्छी तरह से घोटें घोटते हुए जब ये गाड़ा हो जाएगा तो इसकी आधे आधे ग्राम की गोलियां बना कर इसे अच्छी तरह सूखा लें। फिर महामृत्युंजय मंत्र को जपते हुए इन गोलियों को अभिमंत्रित कर लें ।कैसी भी पुरानी बबासीर हो कुछ दिन नियमित एक गोली ठंडे पानी से बिना कुछ खाये लें उसके बाद एक घण्टा कुछ न खाएं।मिर्च मसाला आलू गोभी बैंगन और खटाई न खाएं । हर रोज गणेश भगवान को दूर्वा चढ़ाएं और उनसे इस रोग की निवृति के लिए प्रार्थना करें। व्यापार बन्धन खोलने का विशिष्ट उपाय मंन्त्र ओम ह्रीं दुँ दुर्गायै व्यापार बन्धं मोचय मोचय हुं फट इस मंन्त्र का जप भगवती दुर्गा की मूर्ति या फोटो रख कर करें जल धूप दीप भोग के लिए बतासे रखें 12500 हजार जप करेंफिर उड़द के दानों पर11।21 बार पढ़ कर व्यापार स्थल पर फेंकें बाहर से अंदर की तरफ बहुत ही बढ़िया प्रभाव है।अगर किसी दूसरे का करें तो शुल्क अवश्य लें वर्ना आपका ही कारोबार बन्धन हो जाएगा आपके धन प्राप्ति के रास्ते बंद हो जाएंगे।इस मंन्त्र से आप किसी का बुरा नहीं कर सकते है ऐसी गुरु मंडल की आज्ञा हैकोई बात समझ न आये तो अवश्य पूछ सकते हैंजय भवानी जय महाकालकोई भी इस पोस्ट को कहीं भी डाल सकता है मुझे कोई ऐतराज नहीं होगा वशीकरण साधनाप्रकृति के राज्य में सब कुछ क्रिया और प्रतिक्रिया का ही खेल है पहले दो फिर लो यहाँ आपकी इच्छा का कोई महत्व नहीं है। अगर आप आवश्यक ऊर्जा प्रकट कर सकते हैं तो आप का कार्य हो जाएगा इसे आप ऐसे समझ सकते हैं कि अगर आप नाचना चाहते हैं तो उसके लिए मन में पहले बैसी तरंगें बननी चाहिये अगर आप के मन में नाचने के योग्य तरंगे बन गयी तो आप बीच चौराहे पर मोटरसाइकिल की आबाज पर भी नाच सकते हैं ऐसे ही हंसने के लिए भी मन में बैसी ही तरंगें बननी चाहिए आप ऐसे स्थान पर दिल खोल कर नहीं हंस सकते जहाँ पर बहुत से लोग गमगीन हों या कुछ लोग रो रहे हों इसी तरह रोने के लिए भी भी बैसी ही ऊर्जा चाहिय। हमारे एक बुजुर्ग मित्र थे उन्होंने17 बार वशीकरण की साधना की लेकिन असफल रहे लेकिन जब उन्होंने18बीं बार साधना की तो सफल हुए उसके बाद उन्हें सरकारी नौकरी मिली शादी की और परिबार बढ़ा यूं तो ये बात एक अतिश्योक्ति ही लगती है लेकिन ये एक सच्चाई है अगर आप वशीकरण करना चाहते हैं तो उसके लिए साधना का जो लेबल होना चाहिये वह जब तक पूरा नहीं होगा आप सफल नहीं होंगे।भगवती का कोई साधक बिना मंन्त्र के भी वशीकरण कर सकता है जबकी आम आदमी को साधना करने के लिए सालों साल लगेंगे।इसमें दो मंन्त्र हैंओम गुरु जी आदेशकाली काली महाकाली ब्रह्मा की बेटी इंद्र की साली दोनों हाथ बजाबे ताली सोने की सँगली रुपे की कड़ी जहाँ पुकारू वहां माता काली हाजिर खड़ी शव्द साँचा पिंड कांचा चले मंन्त्र ईश्वरोबाचा।इस मंन्त्र का12500 जप करके सिद्ध कर लें फिर ही वशीकरण मंन्त्र का प्रयोग सफल होगावशीकरण मंन्त्रमारुए देश च बसदी काली। महाकाली संग में रहंदी गरियाँ खांदी छुहारेयाँ खांदी खुहें पन्यांदें बसदी काली माई उच्चेयाँ पिपलें बासा तेरा मालतिया देयां बुटेयाँ वसदा नाहरसिंह बीर मेरा संग बसदी काली माई भूमक तेरिया बीनी अमुकी को जगाबे बैठी को उठाबे तुरत हमारी सेज पर लाबे ना लावे तो फूट काकडी कलेजा मर जाये मेरी भगति गुरु की शक्ति चले मंन्त्र ईश्वरोबाचा।पीपल के नीचे काली और नाहरसिंह की पूजा करे उन्हें निमंत्रण दे कि मैं सेवा करना चाहता हूँ फिर मंगल बार से शुरू करे। 21 दिन की साधना है उतर दिशा घी में इत्र मिला कर ज्योति जलाएं अपनी झोली में इत्र गरी खोपरा छुहारे लौंग इलायची हनुमानजी का सिंदूर रखें सामने जल फूल धूप दीप शक्कर।गुड़ गरी छुहारे इत्र सिंदूर रखें 21 दिन तक रात्रि के समय जप करें। फिर साध्य को गरी या छुहारा खाने को देने से या इत्र की एक बून्द लगा देने से वशीकरण होता है लेकिन ये प्रयोग अति आवश्यक होने पर ही करें नहीं तो माता काली के क्रोध का भी शिकार होना पड़ेगा बन्धन विमोचन प्रयोग बहुत से ऐसे लोग हैं जिनके व्यापार तन्त्र बिद्या आदि का बन्धन कुछ दुष्ट लोग बन्धन कर देते हैं उसे खोलने का एक मंन्त्र दे रहा हूँ इसका12500 जप करके उसका हवन तर्पण मार्जन करें ओम नमो शिवाय सुबन्धनबिमोचनाय स्वाहा दस दिशा सुरक्षा मन्त्र ओम ह्रीं भैरव भैरव महाभैरव काल बिकराल भैरवाय दस दिशो रक्ष रक्ष हुं फटइसका12500 जप करके सिद्ध कर लें जरूरत के समय अपने हाथ को अपने सिर के ऊपर से घुमा कर तीन बार चुटकी बजाने से हर तरह से रक्षा होती है ।ओम ह्रीं भैरव भैरव महाभैरव काल विकराल भैरव दश दिशा बन्ध बन्ध हुं फट इससे तांबे की कील अभिमंत्रित करके घर मकान के चारों तरफ गाड़ देने से मकान की सुरक्षा होती है इसे भी उपरोक्त बिधान से ही सिद्ध किया जाता है । बहुत ही शक्तिशाली मन्त्र है सर्व रोग निवृत्ति हेतु मंन्त्र ओम नमः परमात्मने परब्रह्म मम शरीरं पाहि पाहि कुरु कुरु स्वाहाइस मन्त्र को12500 जप करके सिद्ध कर लें फिर किसी को भी जल या बिभूति बना कर देने से हर तरह के रोग में लाभ होता है अनुभूत है इस मन्त्र को चण्डी पत्रिका में पण्डित कृष्णानंद जी मिश्र वैद्य ककरा दुवाबल प्रयागराज बालों ने भी छपबाया था उसके बाद यही मन्त्र एक महात्मा जी ने भी बताया था इसका प्रयोग कई बार किया जो पूरी तरह सफल रहा हर तरह के बन्धन खोलने का मन्त्र चंदा खोलूं सूरज खोलूंखोलूं गंगा माई तैंतीस कोटि के देवता खोलूं हनुमंत को राम दुहाई कुल के सब पितर खोलूं कुल के देवी देवता खोलूं स्थान मकान का बन्धन खोलूं ।।।।।।।।मन चाहे लड्डू खाऊं पूजा करूँ गणेश की जहां मन चाहे वहाँ जाऊं हनुमान जी को राम दुहाई सीता माता की आन । इस मन्त्र को हनुमान जी के मंदिर में बैठ कर 1000 बार जप कर सिद्ध कर लें। फिर जल छिड़कने से सब बन्धन खुल जाते हैं लेकिन बिना मतलब का पंगा भी न लें अपने लिए ही प्रयोग करें ।।।।।।।। इस स्थान पर आप चाहें तो किसी दूसरे बन्धन का नाम ले कर उसे भी खोल सकते हैंजैसे बनज व्यापार कोई बन्धी हुई मशीन आदि नजर लगने पर मन्त्र बैसे तो नजर और टोक को लोग अंध विश्वास ही कहते हैं लेकिन ये सच में ही होता है ।एक भूखी कुतिया कुछ खाने के लिए मेरे पीछे पीछे चल रही थी मैंने उसे भगाने की कोशिश की तो वह जमीन पर लेट गई लेकिन भागी नहीं ।मैं एक दुकान में गया वहां से रस का पैकेट लिया और उसे डालने के लिये खोलने लगा तो वहां उपस्थित एक औरत कहने लगी कि ऐसे रस गरीब आदमी को भी नहीं मिलते हैं और आप कुत्तों को डाल रहे हैं मैंने कहा कि जो जिसकी किस्मत में होता है वही उसको मिलता है।आश्चर्य इस बात का था कि उसने वह रस नहीं खाए बाद में उसे पिछले दिन की रोटी डाली तो उसने वह खा ली। उसके बाद तीन चार कुत्ते वहां आये लेकिन किसी ने भी वह रस नहीं खाये सभी ने वह रस सूंघ कर छोड़ दिये यानी उन्हें उस रस में नजर।टोक का अहसास हो गया।जबकि इंसान इस बात को नहीं जान पाता है नजर दोष निवारक मन्त्र ओम नमो आदेस गुरु को उल्टन्त गोरख पलटन्त काया भाग भाग जमदूत गोरखनाथ आया लोहे की कोठड़ी बज्र की ताली आगे मेरे हरि बसे पाछे देव अनन्त रक्षा है गोरखनाथ की चौकी है हनुमंत शव्द साँचा पिंड कांचा चले मन्त्र ईश्वरोवाचाबिधि ग्रहण होली दिवाली या किसी भी शुभ महूर्त में1000 बार जप करके सिद्ध कर लें बाद में मोरपंख या चाकू से झाड़ें अगर बहुत अधिक हालत खराब हो तो झाड़ू से झाड़ें चमत्कारिक ढंग से लाभ होगा फायदा होने के बाद गोरखनाथ जी और हनुमान जी के नाम से प्रसाद बांटें । उतारा करने का मन्त्र काला भैरों कपिले केश कानों कुंडल भागों भेष हत्थ खप्पर जटाधारी माता काली के पूत मारे चार कुंठ के भूत गजता आवे बजता जावे अगर मेरे सिर के ऊपर आये संकट को कैद न करे तो माता काली की बतीस धारा हराम कर चले मन्त्र फुरे वाचा देखां तेरे इल्म का तमाशा बिधि इस मन्त्र का एक हजार जप करके सिद्ध कर लें। इससे रोगी के सिर से मीठा रोट उतार कर पानी के पास या किसी चौराहे पर रख दें । भैरव जी बहुत कम लोग भैरव जी के बारे में जानते हैं मूल रूप से भैरव जी समस्त धर्मस्थानों की ऊर्जा के संरक्षक हैं 52 शक्तिपीठ और12 ज्योतिर्लिंग के संरक्षक ही मुख्य 64 भैरव हैं बैसे तो भैरव की मुख्य चार श्रेणियां हैं बटुक भैरव कालभैरव भूत भैरव और महाभैरव जिन्हें स्वर्णाकर्षण भैरव भी कहा जाता है । ब्रह्मा और बिष्णु के झगड़े में मध्यस्थ के रूप में ज्योतिर्लिंग के रूप में भगवान शिव प्रकट हुए थे जब ब्रह्मा ने झूठ बोला तो भगवान शंकर के तीसरे नेत्र से भैरव जी प्रकट हुए थे जिन्होंने ब्रह्मा के पंचम सिर को काट दिया था यानी भैरव जी ने ब्रह्मा जी से पंचम वेद को ही छीन लिया था जिसे वह ले कर तीनों लोगों में घूमे थे और काशी में किसी महापुरुष को वह पंचम वेद प्रदान कर दिया था ।बैसे तो हर वह व्यक्ति जो भगवती और शिव की साधना गुरु आदेस से करते हैं उनको भैरव जी अवश्य ही गुप्त रूप से सहायता करते हैं यानी गुरु शिव और शक्ति तीनों की ऊर्जा के संरक्षक भैरव जी हैं भैरव ही एक मात्र ऐसे देवता हैं जो साधक के पूर्ण रूप से बफादार और हितैषी हैं। परन्तु वह कभी भी मर्यादा का उलंघ्न सहन नहीं करते हैं। जैसे ही साधक किसी भी तरह से मर्यादा का उलंघ्न करते हैं तो भैरव जी उसे चेतावनी देते हैं जो भी चेतावनी को नजर अंदाज करेगा उसे भैरव जी अवश्य दंडित भी करते हैं । बटुक भैरव का शावर मन्त्र बटुक भैरव बालक भेष ।भगवान भेषसब आपद को काल भक्त जन हठ को पालकर धरे सिर कपाल दूजे करवाल ।त्रिशक्ति देवी को वालभक्तजन मानस को भालतैतीस कोटि मन्त्र को जाल प्रत्यक्ष बटुक भैरव जानिए मेरी भगति गुरु की शक्ति फुरो मन्त्र ईश्वरोवाचा । इस मन्त्र का12500 जप करें उड़द के बड़ों का भोग लगाएं गूगल का धूप दें चौमुखा सरसो के तेल का दीपक जलाएं । बटुक भैरव जी की कृपा प्राप्त होती है। फिर हर तरह से सहायता करते हैं। बंधे हुए कारोबार खोलने का शावर मन्त्र आज के जमाने में लोगों के मन में इर्ष्या द्वेष हद से ज्यादा बढ़ चुकी है लोग प्रायः ही चलते व्यापार को तन्त्र मंन्त्र प्रयोग द्वारा ठप कर देते हैं इस प्रयोग की एक बड़ी अजीब बात है कि ये बुरा करने का मंन्त्र जिससे कि व्यापार बन्धन होता है वह बिना कोई साधना किये भी पूरा काम करता है और जिसके ऊपर ये प्रयोग किया जाता है वह बहुत बड़ी आर्थिक परेशानी में फंस जाता है खर्चे बढ़ते जाते हैं और आमदनी बहुत कम हो जाती है । इस सब से बचाब के लिए ये मंन्त्र है ओम गुरु जी आदेस सत नमो आदेस ओम गुरु जी जल खोलूँ जल बायु खोलूँ खोलूँ जल का वीर ऊपर खोले कपिला भैरों हेठ हनमन्त बीर लोहा लोहार खोलूँ बंधी नाव पतवार खोलूँ । बंधा हुआ कारोबार खोलूँ रूठी लक्ष्मी को में मनाऊं लक्ष्मी माई को घर में लाऊं खीर पुए के भोग लगाऊंकाम चले व्यापार बढ़े।बढ़े धन का भंडारनहीं तो आदिनाथ महादेव की आनशव्द साँचा पिंड कांचा चले मंन्त्र ईश्वरोवाचा बिधि गणेश लक्ष्मी सरस्वती की फ़ोटो बाजोट पर रखें पहले बाजोट पर लाल वस्त्र बिछा लें जल धूप दीप फूल चाबल इतर और खीर पुए का भोग रखें इस मंन्त्र का11 माला जप करें मंन्त्र जागृत हो जाएगापूर्ण सिद्धि के लिए12500 जप का बिधान है । सुबह दिन चढ़ने से पहले उठें घर में झाड़ू लगाएं उस कूड़े को घर से दूर फेंक आबे आती बार जल ले आएं फिर मंन्त्र पढ़ते हुए जल का छिडक़ाब करें फिर स्नान करके मंन्त्र जप करेंनोट कोई भी व्यक्ति इस मंन्त्र को किसी का व्यापार बन्धन के लिए प्रयोग न करें इसका दुष्प्रभाव उसके पूरे परिबार को भुगतना पड़ेगा धागा अभिमंत्रित बिधानआज के जमाने में हर व्यक्ति किसी न किसी समस्या से पीड़ित है इसलिये वह मजबूरी बश किसी गुणी व्यक्ति के पास जाते हैं वह उसे कोई धागा या यन्त्र बना कर देते हैं कोई बिभूति या जल भी बना कर देते हैं इस में नाम मात्र का ही खर्चा होता है लेकिन आज के लालची लोग हजारो रुपये ले लेते हैं यही नहीं इन्हें बनाने में भी कोई यम नियम का पालन नहीं किया जाता है जिससे इससे पीड़ित को कोई लाभ नहीं होता है । जिससे व्यक्ति तन्त्र मंन्त्र को ही ढोंग कह देता है।सर्व प्रथम आप स्नान करके अपना नित्य संध्या बन्दन कीजिये फिर काला पीला लाल या सफेद रंग का धागा ले कर उस पर मंन्त्र पढ़ते हुए गांठ लगाइए सात बार मंन्त्र पढ़ कर सात गांठ लगाइए फिर धागे को सामने रख कर इस पर एक माला मंन्त्र जप करिये । अगर व्यक्ति मांस मछली का सेवन करता हो तो काले रंग का धागा बनाइये । आदमी अगर मांस मछली अंडा शराब का प्रयोग न करता हो तो पीला लाल या सफेद रंग का धागा बना सकते हैं । जिस व्यक्ति को कमजोरी का अनुभव होता हो आलस रहता हो तो उसे लाल रंग का धागा बनाइये । विद्यार्थियों के लिए पीले रंग का धागा बनाइये और क्रोधि व्यक्ति के लिए सफेद रंग का धागा बनाइये । धागा बनाने के लिए आप किसी भी रक्षा कारक मंन्त्र का प्रयोग कर सकते हैं अथवा ओम गुरु जी आदेस सत नमो आदेससौ मण लोहे का कोठा जिसमें पिंड हमारा पैठा ईश्वर कुंजी ब्रह्मा ताला जो कोई खोले उसको मारे भैरों काला । काला भैरो कपले केस कानों कुंडल भागों भेष तीर बाँधूँ तरकस बाँधूँ अस्सी कोस का बीर बाँधूँ उल्टा शव्द उसको मारे जो कोई भेजे शव्द साँचा पिंड कांचा चले मंन्त्र ईश्वरोबाचा।इस मंन्त्र का एक हजार बार पढ़ कर सिद्ध कर लें भैरों जी को दही और बड़े का भोग दे दें कुत्ते को भोजन खिला दें फिर इसी मंन्त्र से भी धागा बना सकते हैं । प्रकट भगवान सूर्य नारायण पंच ब्रह्म जिसमें गणेश बिष्णु शिव दुर्गा सूर्य ही पंचायतन देवता हैं जो इन पांचों की पंचायत में से एक हैं प्रकट नारायण हैं इस बात को हमारा धर्म ही नहीं विज्ञान भी मानता है कि अगर सूर्य न हो तो पृथ्वी पर जीवन ही सम्भव नहीं है इसलिए भावुक भगत इन्हें सूर्य नारायण कहते हैं। इनकी शक्ति को सबिता कहा जाता है । हिंदुओं का प्रसिद्ध गायत्री मंत्र मूल रूप से सूर्य की ही स्तुति हैं। हर साधक हर रोज सूर्य को अर्घ्य दे कर भगवान सूर्य नारायण का धन्याबाद करता है। इनका पँचपादात्मक मंन्त्र है जिसमें सप्त व्याहृतियाँ हैं और गायत्री मंन्त्र के बाद परो रजसे सावदोम् आपो ज्योति रसोअमृतम ये दो पद भी जुड़े हुए हैं ।सूर्य को आंखों का भी कारक माना जाता है इसलिए चाक्षुषी विद्या नाम का एक स्तोत्र है जिसका लगातार पाठ करने से आंखों के रोग नष्ट हो जाते हैं ।अगर कोई व्यक्ति लगातार चाक्षुषी विद्या का पाठ करे और उसका12500 पाठ करके हवन कर दे तो उसकी आंखें बिल्कुल ठीक हो जाती हैं आंखों की विमारियों के लिए ये अचूक बिधान है ।सूर्य को अर्घ्य देने से हमारे आभामंडल में जो नकारत्मकता होती है उसकी सफाई होती है और हमारे आभामंडल की सफाई से हमारा तन मन पूरी तरह से स्वस्थ हो जाता है ।सूर्य के लिए एक बहुत ही प्रभाबशाली मंन्त्र है ।ओम ऐं ह्रीं श्रीं सूर्यनारायनाय नमःइस मंन्त्र का सवा लाख जप छह महीने के अंदर करके उसका हवन तर्पण मार्जन ब्राह्मण भोजन करबायें इससे सूर्य भगवान खुश हो कर साधक को यश मान और सुख प्रदान करते हैं । शिव नवार्ण मंन्त्रआज से लगभग40 वर्ष पहले इस मंन्त्र को एक साधक ने ब्रह्मांड से प्राप्त किया था और उसकी साधना करके उसे प्रकट भी कर दिया था पहले पहले उन्होंने अपने शिष्यों को बताया तो उनके शिष्य इसकी उग्रता की शिकायत करने लगे जिसकी बजह से उन्होंने इसमें एक ओम और जोड़ कर उसे दशाक्षरी बना दिया था जिससे इसकी ऊर्जा कम हो गयी थीआज मुझे लगता है कि शिव नवार्ण मंन्त्र को जन साधारण के लिए प्रकट कर देना चाहिएओम ऐं ह्रीं क्लीं शिवाय नमःएक शक्ति मंन्त्र भी हैओम ऐं ह्रीं क्लीं शिवायै नमःशिव उपासक पहले मंन्त्र की साधना करते हैं और शक्ति उपासक दूसरे मंन्त्र की साधना करते हैंबिधि इस मंन्त्र के जप से पहले गणेश मंन्त्र का जप करें उनसे इस मंन्त्र का जप करने की अनुमति प्राप्त करें बाद में इस मंन्त्र का सवा लाख जप करें इसका हवन तर्पण मार्जन और ब्राह्मण भोजन करबायें किसी साधु को बस्त्र और दक्षिणा दे कर आशिर्बाद लें बाद में इसका जप करते रहें हर तरह से लाभदायक मंन्त्र है चमत्कारिक रोग नाशक शावर मन्त्र ये मन्त्र हर तरह की आधि व्याधि को नाश करके व्यक्ति को आरोग्यता प्रदान करता है बन्दी छोड़ कुबन्दी खायेकहे मच्छेन्दर सब व्याधि जाए जल धूप दीप फूल लौंग इलायची सिंदूर नैवेद्य के रूप में बतासे रख कर1000 जप करें मन्त्र सिद्ध हो जाएगा फिर मोरपंख से झाड़ें या बिभूति से झाड़ें जल बना कर भी दे सकते हैं । शत्रुनाशन प्रयोगबहुत दिनों से कुछ मित्रों की इनबॉक्स में शत्रुनाशन प्रयोग के लिए जिज्ञासा आ रही थी लेकिन आजकल बहुत से लोग भ्रम की बजह से ही किसी को भी दुश्मन मान लेते हैं इसलिए ऐसा प्रयोग देने की इच्छा नहीं थी लेकिन आज भगवती की इच्छा से ये प्रयोग प्रकट करने की इच्छा हुई इस प्रयोग को दयाभाव के रोगी न करें क्योंकि भगवती आपकी मर्जी से दण्ड नहीं देगी वह तो अपने पैमाने से ही दंडित करेगी और अगर शत्रु के दंडित होते ही आप दया दया चिल्लाने लगेंगे तो आप भी निश्चित ही पिटेंगे।ये दो श्लोकों का प्रयोग हैओम ह्रीं जयंती मंगला काली भद्रकाली कपालिनीदुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोस्तुतेअचिन्त्य रूप चरिते सर्वशत्रु विनाशिनीशरण्ये त्र्यम्बिके गौरी नारायणी नमोस्तुते ह्रीं ओम ।इस मंन्त्र द्वय का 12500 जप दशांश हवन तर्पण मार्जन ब्राह्मणभोजन कन्या बटुक भोजन भी होगा।भगवती के साथ साथ भैरव और हनुमान जी का पूजन आवश्यक है। ये प्रयोग किसी भी पुस्तक में प्रकाशित नहीं है महात्मा जनों के मुख से ही सुना था आज जनहितार्थ उन्हीं गुरुजनों की प्रेरणा से आप लोगों को समर्पित कर रहा हूँ अगर कोई बात समझ न आये तो अबश्य पूछिये । शाबरी रक्षा कबच मंन्त्र ओम गुरु जी आदेस सत नमो आदेस ओम गुरु जी कलेजा रखे कालका पीठ रखे भीमसेन दाहिने रखे हनुमंत वीर वाएँ रखें भैरों बीर सिर को रखे महादेव सब थाईं रक्षा करे गुरु गोरखनाथ मेरी भगती गुरु की शक्ति चले मंन्त्र ईश्वरोबाचा बिधि किसी भी शुभ महूर्त में1000 जप करके सिद्ध कर लें हर तरह से रक्षा करता है इससे बिभूति जल लौंग इलायची बिभूति धागा बना कर दे सकते हैं चौतीसा यन्त्र अथवा भगवती स्तुति सातों पुनि शारदा बारह वर्ष कुमार एक देवी सुमरिये चौदह भुवन द्वारदो भेखां च निर्मली तेरह देवी देव अष्ट भुजी परमेश्वरी ग्यारह रुद्र शिवसोलह कला समपूर्णी तिन नयनी भरपूर दस अवतार तू उतरी पंज पांडवां दी रखनौ नाथ षडदर्शनी पंद्रह तिथि जान चार जुगों में तू बड़ी कर माई कल्याण ये 34 का यन्त्र भी है और भगवती की स्तुति भी है इसको मैंने अनेकों साधकों के पास अलग अलग रूपों में देखा है जैसे शारदा की जगह कालिका जालपा भवानी शीतला इंदिरा भगौती शव्द भी देखे हैं लेकिन मूल रूप से ये भगवती की ही स्तुति है इसका जप करते हुए यन्त्र निर्माण किया जाता है अकेले जप करके हवन भी करते हैं फिर बाद में यन्त्र निर्माण करते है कई लोग यन्त्र को भोजपत्र पर लिख कर उसका भी हवन करते हैं कुछ लोग इसे जल प्रवाह भी करते हैं कुछ लोग इसे हवा में भी उड़ाते हैं कुछ अपने घर के अंदर गड्ढा करके भी दबाते हैं इससे सभी काम होते हैं सरकारी नौकरी के लिये प्रयोग सर्वप्रथम अपने कुलदेवताओं और पितरों की शांति कीजिये किसी योग्य ज्योतिषी को अपनी जन्मपत्रिका दिखाइये कि क्या आपको सरकारी नौकरी का योग है अथवा नहीं ।फिर दशमेश और सूर्य को बलि कीजिये सरकारी नौकरी के योग अवश्य बनेंगे ही।गणेश शतनाम का 11000 पाठ कीजिये और सूर्य सहस्रनाम का4000पाठ कीजियेये सब पूर्ण होने से पहले पहले ही सरकारी नौकरी मिल जाएगी लेकिन तितलियों और भँवरों से बचना ही पड़ेगा कुलदेवी की साधना का मन्त्र ओम कुलतारिणी देव्यै नमःइस मंत्र का सवा लाख जप करने से अनेक पीढ़ियों से रूष्ट कुलदेवी भी खुश हो जाती है और व्यक्ति के पूरे परिबार का कल्याण करती हैं इसे हर कोई कर सकता है दीक्षित हो या अदीक्षित ये मन्त्र निष्किलित भी है और बिना शाप के भी। इसे करिये और लाभ उठाइये ।जय भवानी जय महाकाल दांत दर्द के लिए शावर मन्त्र काला कीड़ा कुलबुला बत्ती दंद सुलखनादुहाई शाह फरीद की बिच्चे बद्धा मरे 1000 जप करके सिद्ध कर लें। बाद में जिस दांत में दर्द हो उस पर लोहे की कील से झाड़ें सुरक्षा हेतु मन्त्र बाघ बिजली सर्प चोरचारों बाँधूँ एक ठौर धरती माता आकाश पिता रक्ष रक्ष परमेश्वरी कालिका दुहाई महादेव की। शव्द साँचा पिंड कांचा फुरो मन्त्र गोरखनाथ वाचा1000 जप करके सिद्ध कर लें फिर जल से या चाक़ू से घेरा बना लें हर तरह से रक्षा होगी सिर की पीड़ा दूर करने का मन्त्र काली चिड़ी चहचहाये बन में व्याही आयेहनुमान ठाके पीड़ा सिर की पीड़ा जाए चले मन्त्र फुरे वाचा देखां हनुमान वीर तेरे इल्म का तमाशा1000 जप कर सिद्धि कर लीजिये फिर बिभूति से सिर की पीड़ा झाड़ें अगर आधे सिर की पीड़ा हो तो आधा शीशी जाए ऐसे बोलें शावर मन्त्र सिद्ध करने का बिधानएक लकड़ी की चौकी पर कपड़ा बिछाएं उस पर एक लोटे में जल भर कर रखें उसे कलाबा लपेटें उसमें एक पूरा फूल डालें उसे ईशान कोण में रख दें आग्नेय कोण में ज्योति जला कर रखें बायव्य कोण में धूप रखें अपने सामने गणेश और इष्टदेवता का फोटो रखें पूजा की थाली में फूल चाबल गन्ध।टिक्का और गुड़ रखें अपने पास भी एक लोटे में जल रखें जिससे आप देवता का पूजन करेंगे गणेश गुरु इष्टदेवता ग्राम देवता स्थान देवता शक्ति पीठ की शक्ति उनके भैरव इनको नमस्कार करें फिर जप करें जप के बाद जप देवता को अर्पित करें थोड़ा सा जल भूमि पर छोड़ें उसे माथे से लगाएं ताजा जल लेकर सूर्य या चन्द्रमा को अर्घ्य दें।बाकी शावर मन्त्रों में ज्यादा बिधि बिधान नहीं होता है जितना कर सको उसी से हो जाता है बस श्रद्धा और बिश्वास होना चाहियेजय भवानी जय महाकाल घर से नकारात्मकता भगाने का मन्त्र काली माई कूकां मारे गौरां माई हस्सेहनुमान वीरछड्डे चिंगाड़े छड मकान व्याधि नस्से ।गूगल लौंग इलायची गुड़ घी को मिला कर आग पर डालते हुए ये मन्त्र पढ़ें । हर तरह की आधि व्याधि से राहत मिलती है1000 बार जप करके सिद्ध कर लें।अपने लिए भी और दूसरों के लिए भी प्रयोग कर सकते हैं थनैला रोग झाड़ने का मन्त्र जब स्त्रियां प्रसूता होती हैं तो उस समय उनके स्तन में गांठ हो जाती है जिससे उन्हें भयंकर दर्द भी होता है और बुखार भी हो जाता है डॉक्टर के पास जाओ तो डॉक्टर स्तन कैंसर ही बता देते हैं लेकिन इस मन्त्र से साधक अपने शरीर पर झाड़ता है और उस स्त्री को तुरन्त लाभ हो जाता है ऊंची लंबी टेकड़ी भैरों गाय चरायदूधी अपनी ठाकां पीड अमुकी की जाय1000 जप करके सिद्ध कर लें फिर नहा धो कर आराम से बैठ कर बिभूति से स्त्री के जिस स्तन में दर्द है उससे अपने उल्टे स्तन पर बिभूति से 5।7 बार झाड़ा लगाएं यानी स्त्री के वाएँ स्तन में दर्द हो तो अपने दाएं स्तन पर बिभूति से झाड़ें ।जय भवानी जय महाकाल मकान का रक्षा मन्त्र सबसे पहले कुछ दिन तक धूनी का प्रयोग करें फिर इस का प्रयोग करें काली काली महाकाली ब्रह्म की बेटी इंद्र की साली दोनों हाथ बजावे थाली जा बैठी पीपल की डाली मारी माह गूगल की डली काली माता उतर दिशा में खड़ी उत्तर दिशा की काली उत्तर दिशा को बांध पूर्व दिशा को बांध दक्षिण दिशा को बांध पश्चिम दिशा को बांध घर के चारों कोने बांध आकाश को बांध पाताल को बांध मेरे बांधे न बंधे तो महादेव की दुहाई गुरु गोरखनाथ की आन ।1000 जप करके सिद्ध कर लें अगर एक माला रोज करेंगे तो दस दिन में होगा अगर बैठक लगाएंगे तो एक दिन में भी हो जाएगा फिर तांबा चांदी लोहा सिक्का।लेड की चार।चार 11 जोड़े बनाएं इन पर एक माला जप करके उत्तर दिशा से शुरू करके ईशान पूरब आग्नेय दक्षिण नैऋत्य पश्चिम वायव्य एक घर के ऊपर और एक घर के अंदर इस तरह10 कील के जोड़े और11 बां जोड़ा घर के मुख्य गेट पर गाड़ दें । सबसे पहले घर के ऊपर फिर घर के अंदर फिर उत्तर दिशा से वायव्य तक।पानी में शराब मिला कर पानी गिराते हुए इन कीलों के जोड़ों को कार दे दें आसन बन्धन मंत्र ओम गुरु जी आदेसआसन बाँधूँ सिंहासन बाँधूँ दुश्मन की चौरासी लाख शक्ति को बाँधूँ तुझे बाँधूँ तेरे गुर पीर को बाँधूँ बाँधूँ कंचन काया योग जहां से आये वहीं को बापस जाए ओम गुरु जी नाथ जी आदेस आदेस ।1000 जप से सिद्धि होती है बाद में फूल या चावल पर5।7 मन्त्र पढ़ कर आसन के नीचे रखने से आसन बन्ध जाता है और हर तरह से सुरक्षा होती हैजय भवानी जयमहाकाल भैरों की सवारी के लिए मन्त्र काला भैरों कपिले केसकन्न बिच्च मुद्रां भगबां भेष सोने की संगल रुपे का कड़ा जहां सिमरां तहां बम भैरों हाजिर खड़ा माता पार्वती के परवाने आये सच कहो सच की बातें कहो।सिर चड़ी खेलो मुख चढ़ी बोलो मेरा कहा न करो तो गुरु गोरखनाथ की दुहाई।मेरी भगति गुरु की शक्ति फुरो मन्त्र ईश्वरोवाचा 3 माला रोज41 दिन तक हर रोज लड्डुओं का भोग होगा सब कुछ बिल्कुल विस्तार से बता दिया है गण्डा देने का मन्त्र किसी भी तांत्रिक के पास जाओगे तो वह आपको डोरा या धागा बना कर देगा जिसे गण्डा भी कहा जाता है ये हमारी लोकल शक्तियों के नाम से बनाया जाता है । कई लोग उस स्थान के शक्ति पीठ के नाम से भी गण्डा बनाते हैं जैसे हम लोग गण्डा बनाएगा तो ऐसे बोलेंगे बन्ध तो बन्ध बाबा बालकनाथ का बन्ध कीड़े और मकोड़े का बन्ध ताप और तिजारी का बन्ध जड़ी और बुखार का बन्ध नजर और टोक का बन्ध दीठ और मुठ का बन्ध किये और कराए का बन्ध भेजे और भिजाये का बन्ध पैरों और हाथों का बन्ध बन्ध तो बन्ध बाबा बालकनाथ का बन्ध राह और चौराहा का बन्ध जमीन और आसमान का बन्ध घर और बाहर का बन्ध पवन और पानी का बन्ध कुआं और पनिहारी का बन्ध लोहा और कलम का बन्ध बन्ध तो बन्ध बाबा बालक नाथ का बन्ध1000 बार जप कर सिद्ध कर लें और फिर डोरा बना कर दें बाबा बालकनाथ की जगह किसी पीर फकीर या सिद्ध का नाम भी ले सकते हैं हम लोग माता ज्वालामुखी जी के नाम से भी गण्डा बनाते हैं सिर्फ बाबा बालकनाथ की जगह ज्वालामुखी का नाम लेते हैं।कई तांत्रिक केवल इसी मंन्त्र के सहारे सिद्ध बने हुए हैं बस उन्होंने इस का मन्त्र12500 से ज्यादा किया हुआ है स्त्री के रजस्वला का खून बन्द करना कई बार किसी अभिचार की बजह से स्त्री को अत्याधिक खून निकलता है डॉक्टरी इलाज से भी फायदा नहीं होता है इसी तरह कई पुरुषों को भी गुदा मार्ग से खून आता है इसे रोकने के लिए इसे प्रयोग किया जाता है।नोट ये बिद्या पूरी तरह से मुफ्त किये जाने के लिए है इसका पैसा नहीं ले सकते हैं सार का कोल्हू समर की लाटलूणा चमारिन हाकी पाटउल्टा सुल्टा रक्त चले अर्जुन चूके बाण इसी घड़ी इसी पल इसी बक्त अमुक के चलते रक्त को बन्द न करे तो कपूरी धोवन की आन। शव्द साँचा पिंड कांचा फुरे मन्त्र ईश्वरोवाचा 1000 जप करके सिद्ध कर लें 108 बार हवन कर दें फिर पानी पिलाने से या डोरा धागा बना कर देने से खून बन्द हो जाता है अनुभूत है।इसके लिए साधक के पास इस मन्त्र की सिद्धि के अतिरिक्त इष्टवल होना भी जरूरी है नहीं तो खुद भी फंस सकते हैंजय भवानी जय महाकाल हर तरह का जादू जंतर काटने का दुर्लभ मन्त्र, ओम ह्रीं मंगलचण्डिके पर कृत यन्त्र मन्त्र तंत्रान् नाशय नाशय हूँ फट स्वाहा इस मन्त्र का 12500 जप दशांश हवन तर्पण मार्जन करने से सिद्ध हो जाएगा फिर आप किसी का भी जादू जन्तर काट सकते हैं अगर लंबे समय तक लोकभलाई करनी हो तो सवा लाख जप हवन तर्पण मार्जन कन्यापूजन कर लेंइससे धागा जल बिभूति लौंग इलायची सफेद मिर्च बना कर दे सकते हैं मेरे एक शरारती मित्र के अनुसार केवल इसी एक मन्त्र से साधक सिद्ध बन सकता है शत्रु ताड़न प्रयोग जब शत्रु हद से ज्यादा तंग करने लगे और कई बार उसको क्षमा करने के बाद भी वह आपको तंग करने से बाज न आये तो उसके लिए ये मन्त्र प्रयोग किया जाता हैविनियोग ओम अस्य गर्ज गर्ज क्षण मूढ़ इति मन्त्रस्य बिष्णु ऋषि श्री महालक्ष्मी देवता गूं बीजं गौमुखा शक्ति श्रीसुन्दरी महाविद्या रजोगुणं त्वक ज्ञानेन्द्रिय तीव्र स्वरं अग्नि तत्वं श्रीं उत्कीलनँ ममरक्षा अर्थे च शत्रु ताड़नार्थे जपे बिनयोगःओम ऐं गूं नमःगर्ज गर्ज क्षणं मूढ़ मधु यावत् पिवाम्यहम्मया त्वयि हते अत्रैवगर्जिष्यन्त्याशु देवताः नमो ऐं गूं ओमइस मंन्त्र को एक हजार जप करके सिद्ध कर लें दशांश हवन जिसमें शाक्लय जिसमें तिल जौ चावल शहद और घी मिला कर हवन करें बक्त के समय शराब की आहुति देने से शत्रु को कष्ट होता है लेकिन ये अति आवश्यक होने पर ही करना चाहिए अकारण किसी को तंग करने के उद्देश्य से ये काम नहीं करेगा ऐसा गुरु आदेश हैजय भवानी जय महाकाल क्या आपको सिद्धि चाहियेसबसे पहले एक आसन पर स्थिर होने का अभ्यास कीजिये गुरुजन कहते हैं कि जो व्यक्ति तीन घण्टे तक एक आसन पर स्थिर नहीं रह सकता उसको सिद्धि प्राप्त होना असम्भव ही है इसलिए सबसे पहले किसी एक आसन पर बैठने का अभ्यास कीजिये अगर कोई बूढ़ा हो जाये या विमार हो जाये तब भी कोई व्यक्ति अगर96 मिंट तक एक आसन पर स्थिर नहीं रह सके तो इसका मतलब है उसकी सिद्धि नष्ट हो गई हैइसके बाद आप गणेश भगवान को प्रसन्न करने के लिए गणेश शतनाम गणेश स्तोत्र का पाठ करें उसके बाद जो भी सिद्धि आपको चाहिये उसी के पीछे हाथ धो कर पड़ जाइए एक बार दो बार चार बार सोलह बार चौबीस बार सत्ताइस बार तक उसी मंन्त्र का पुरुरश्चरन कीजिए आपको निश्चित ही सिद्धि मिल जाएगी क्योंकि सत्ताइस बार पुरुश्चरण के होते होते सिद्धि निश्चित ही मिलेगी ही।जय भवानी जय महाकाल त्रिकाल ज्ञान प्राप्ति हेतु किसी भी ज्योतिषी और तांत्रिक के लिए ऐसी बिद्या की बहुत अधिक आबश्यक्ता होती है लेकिन इसके लिए सबसे बड़ी चुनोती होती है गोपनीयता की। इस मन्त्र की साधना के27 दिन तक आप इस शक्ति से काम नहीं लेना चाहिए।ये साधना यूं तो नबरात्रि के नौ दिन में ही की जाती है लेकिन इसे पूरा होने में बहुत समय लगता हैमन्त्र ओम नमो भगवती श्रुतदेवी हंसवाहिनी त्रिकालनिमित प्रकाशिनि सर्वकार्य प्रकाशिनी सत भावे सत भाषे असत का प्रहार करे ओम नमो श्रुतदेवी स्वाहा। बिधि किसी बाजोट पर सफेद बस्त्र बिछाएँ उस पर सरस्वती की मूर्ति रखें जो हंस पर बिराजमान हो उसकी पंचोपचार या षोडशोपचार पूजा करें गाय के घी का दीपक जलाएं सफेद वस्त्र सफेद आसन बिछाएं स्फटिक की माला से सुबह9 माला दोपहर9 माला और रात्रि को9 माला जप करें यानी एक दिन में27 माला जप होगा । इससे मन्त्र सिद्ध हो जाएगा लोगों की समस्याओं का आपको मन में उत्तर मिलने लगेगा लेकिन इसके लिए आपको अगले18 दिन तक इंतजार करना होगा इसके बाद भी आप यथाशक्ति जप करते रहें कन्यापूजन करें। बहुत ही बढ़िया बिधान है जितना झूठ बोलने से बचेंगे उतनी ही शक्ति बनी रहेगी असत्य भाषण और असत कर्म से शक्ति का ह्रास होता है निरन्तर इस मन्त्र का जप करते रहना चाहिए कहते हैं कि इस मन्त्र का जो नौ पुरुश्चरण कर लेता है वह त्रिकालज्ञ हो जाता है।ये मन्त्र और बिधान एक साधक से मिला था। बैसे पुस्तकों में भी उपलब्ध है। हर तरह के बन्धन खोलने का मन्त्र ओम आदेस गुरु जी को आदेसजल खोलूं जल वायु खोलूं खोलूं जल का बीरऊपर खोले बजरंग बली नीचे भैरों बीरधरती खोलूं आकाश खोलूं खोलूं अग्नि माईतैंतीस करोड़ देवता खोलूं खोले कालिका माई चार खूंट पृथ्वी के खोलूं नौ नाथ चौरासी सिद्ध खोलूं वाबन वीर खोलूं चौंसठ योगिनी खोलूं कुल के देवी देवता खोलूं कुल के पितर खोलूं ग्राम देवता खोलूं स्थान देवता खोलूं वास्तु देवता खोलूं।।।।।।।।।। खोलूं मेरे खोले न खुले तो गुरु गोरखनाथ की आन गौरां पार्वती ईश्वर महादेव की दुहाईशव्द साँचा पिंड कांचा चले मंत्र ईश्वरोवाचा नोट।।।।।।।। यहां कुछ भी जोड़ सकते हैं मकान दुकान खेत खलिहान बनिज व्यापारबिधि इस मंत्र की21 माला जप 21 दिन में करें दिशा पूर्व या उत्तर आसन कोई भी हो जल सिंदूर घी और तेल का दीपक दोनों फूल गुड़ हलुवा लापसी का भोग साबूत चावल सामने रखें। हर तरह का बन्धन खोलने के लिए चावल का ही प्रयोग होगा उड़द या सरसों का प्रयोग नहीं होगा । विशेष इस मन्त्र का प्रयोग किसी भी किस्म के बन्धन के लिए नहीं किया जा सकेगा ऐसा गुरु परम्परा का सख्त आदेश है कोई भी ऐसी गलती न करे नहीं तो उसका शरीर का बन्धन और धन की आवक बन्द हो जाएगी एक विशेष उपाय जब घर में कोई बहुत ज्यादा विमार हो जाये बचने की उम्मीद बहुत ही कम हो।उस समय घर का कोई व्यक्ति एक रुमाल में कुछ रुपये बांध कर सन्कल्प के साथ पूजा स्थल में रख दें कि जब ये व्यक्ति पूर्णतः स्वस्थ हो जाएगा तो ये पैसे गौशाला या मन्दिर में दे दिए जाएंगे। उस व्यक्ति के ठीक होने के बाद उन पैसों में कुछ रुपये और मिला कर मन्दिर या गौशाला में चढ़ा दें यहां पर पैसा अपनी हैसियत के अनुसार लेना होगा बाकी परमात्मा के निमित श्रद्धा बिश्वास बहुत आवश्यक है ये उपाय बहुत ही प्रभावशाली है जो कभी भी खाली नहीं जाता है जय भवानी जय महाकाल कलह क्लेश नाश हेतु मन्त्र ओम ह्रींया देवी सर्वभूतेषु धृति रूपेण संस्थितानमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमःह्रीं ओमइस मन्त्र का जप 12500 बार करें दशांश हवन तर्पण मार्जन कन्या पूजन भी करेंइसी मन्त्र से अभिमंत्रित करके घर में छिड़काव करें क्रोधी व्यक्ति को पिलाएं भी।धीरे धीरे घर में कलह क्लेश कम होता जाएगा षडचक्र और देवतामूलाधार चक्र में गणेश जी का स्थान है पृथ्वी तत्व है लं बीज है गणेश जी के कुपित होने पर भगन्दर बबासीर फिशर आदि बीमारियां होती हैं। स्वाधिष्ठान चक्र इस चक्र में ब्रह्मा जी का स्थान है जल तत्व हैं वं बीज है ब्रह्मा जी के कुपित होने से मूत्र सम्बन्धी बीमारियां और नपुंसकता संबन्धी रोग होते हैंमणिपूरक चक्रइस चक्र के बिष्णु देवता अग्नि तत्व रं बीज है इस चक्र के विकृत होने से पेट सम्बन्धी अनेकों रोग होते है नाभि का बार बार टलना भी इसी चक्र की विकृति की निशानी हैअनाहत चक्रइस चक्र के रुद्र देवता हैं वायु तत्व है यं बीज है इस चक्र की विकृति से दिल और फेफड़ों से सम्बंधित रोग होते है महामृत्युंजय मंत्र से इसी स्थान की पुष्टि होकर आयु बृद्धि और आयुष्य प्राप्त होता है।विशुद्ध चक्रये स्थान भगवती दुर्गा का है जिसे मूल प्रकृति भी कहा जाता है यहां आकाश तत्व है हं बीज है इसकी विकृति से गले से सम्बंधित रोग होते है इसकी विकृति से लार का बनना बहुत ही कम हो जाता है बार बार मुख सूखता रहता है कई बार गला ही बन्द हो जाता है कुछ भी बोलना मुश्किल हो जाता हैआज्ञा चक्र ये मन का स्थान है यहां के भगवान शिव देवता हैं यहां पर इड़ा पिंगला और सुषम्ना का भी मिलन स्थल है त्राटक से इस स्थान को जागृत किया जाता है इसके जागृत होने पर सिर में भयंकर दर्द होता है अगर यहां पर कुंडलिनी विकृत हो जाये तो आधे सिर में बहुत दर्द होता है। इसके जागृत होने पर दिव्य ज्योति के दर्शन होते हैं यहां पर ओम शव्द है यहां तक ही साकार का साम्राज्य है इससे आगे निराकार का खेल है जिसे अकालपुरुष अलखनिरंजन भी कहा जाता हैसहस्रार चक्रये शिव और शक्ति का मिलन स्थल है सनातन धर्म इस स्थान को पारब्रह्म परमात्मा का स्थान कहा जाता है इस स्थान पर मधुकुण्ड भी है और अमृत कुंड भी ।इसी स्थान के बारे में वेद भी नेति नेति कहते हैं मेरे जैसा अबोध बालक इसके बारे में क्या कह सकता है सुमति प्राप्ति हेतु आज बहुत से परिबारों में घर के कई सदस्य लड़ाई झगड़े करते हैं और बुरा व्यबहार करते हैं बाद में उन्हें भी लगता है कि ये गलत था ऐसे लोग खुद या उनके परिबार का कोई सदस्य इस मन्त्र का जप करे तो पूरे परिबार में ही सद्बुद्धि आती है जिससे लड़ाई झगड़े बन्द हो जाते हैं ओम ह्रींया देवी सर्वभूतेषु मति रूपेण संस्थितानमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमःह्रीं ओमइस मन्त्र का12500 जप उसका दशांश हवन तर्पण मार्जन करने से ये मन्त्र सिद्ध हो जाता है जिसके परिणाम स्वरूप परिबार में सुमति की प्राप्ति होकर सुख समृद्धि और शांति प्राप्त होती है जय भवानी जय महाकाल हर तरह के अभिचार को काटने का मन्त्र अजर का कोल्हू बज्र की लाटकहे मछेन्द्र जादू तंत्र काटबिधि उत्तर दिशा की तरफ में मुंह करके इस मन्त्र12500 जप करें सामने चाकू और सिंदूर रखें एक माला पूरी होने पर चाकू पर सिंदूर लगाएं जप पूरा होने पर गुरू मछेन्द्रनाथ जी के नाम से प्रसाद बांट दें। प्रयोग के समय इसी चाकू का प्रयोग होगा ।1 जमीन पर खड़ी 7रेखाएं खींचिए फिर आड़ी रेखाएं खींचते हुए उन्हें काट दीजिये2 एक थाली में पानी भर कर उसमें उपरोक्त बिधि से रेखाएं खींचिए और काट दीजिये3 किसी फल पर उसी चाकू से काटिये और दूर फेंक दीजिये 4 बिभूति लीजिये और फैलाइये उसे भी काटिये और रोगी को खिला दीजिये5 एक सात अनाज का रोट बनाइये रोगी से उतारिए खड़ी और तिरछी रेखाओं से काटियेइसी तरह इस मन्त्र का तांत्रिक लोग प्रयोग करते देखे गए हैं और तुरन्त लाभ भी होता है मेरे गुरु तुल्य धुंआ बाबा का प्रयोग है मैँने अनेकों बार प्रयोग किया है || नोट इस मंत्र का प्रयोग करने के लिए इष्टवल और गुरु कृपा होना बहुत आवश्यक है वर्ना कोई गंदी शक्ति बापिस अटैक भी कर सकती है हर तरह से सुरक्षा का मन्त्र रक्ष रक्ष मात काली रक्ष रक्ष महेश्वरीरक्ष रक्ष महामाया रक्ष रक्ष मां सर्वदाइस दिव्य मन्त्र का12500 जप करने से ये सिद्ध हो जाता है इसका दशांश हवन तर्पण मार्जन करने से ये मन्त्र पूरी तरह से जागृत होकर हर तरह के तन्त्र से रक्षा करता हैलोककल्याण करने बालों को इसे सवा लाख जप कर लेना चाहिए और धागा जल बिभूति लौंग इलायची बना कर देना चाहिएजय भवानी जय महाकाल सिद्ध श्री बाबा मंगलेश्वर जी की साधना ये एक अत्यंत गोपनीय साधना है जिसे कोई भी प्रकट नहीं करता है बाबा जी स्वामी दत्तात्रेय जी सम्प्रदाय के साधक है और अजर अमर हैं। ये बहुत जल्दी खुश हो जाते हैं और अपने भगत की हर इच्छा पूरी करते हैं इनकी कृपा से पितर और कुलदेवता जल्दी खुश हो जाते हैं इनकी कृपा से इष्टदेवता ग्राम देवता और शासन देवता भी खुश हो जाते हैं मैंने आज से अपनी समस्त मन्त्र बिद्या इन्हें ही समर्पित कर दी है आज से मेरे द्वारा प्रेषित मन्त्रों को सिद्ध करने से पहले इनकी पूजा आवश्यक होगी तभी मेरे मन्त्र जागृत होंगे मन्त्रओम श्रीश्वेतांवरधराय सिद्धेश्वराय मंगलेश्वराय नमःइस मन्त्र का जप रुद्राक्ष की माला पर पूरब या उत्तर की तरफ मुंह करके12500 जप करने से सिद्ध हो जाता है। इनकी पूजा करने के लिए मोरपंख की मुट्ठी रखना आवश्यक है उसी पर उनका पूजन होता हैजय भवानी जय महाकाल सर्व कार्य सिद्धि मन्त्र ओम गुरु जी देहरा सहाई लक्ष्मी मम कार्य कुरु कुरु स्वाहा।इस मन्त्र का सवा लाख जप करें । अगर सम्भव हो तो हर शुक्रबार के दिन अपने किये हुए पाठ का दशांश हवन करते रहें ।ये एक शावर मन्त्र है जो बहुत ही चमत्कारी मन्त्र है जिसके हर व्यक्ति को अलग अलग अनुभव होते हैं । बिधि एक चौकी पर लक्ष्मी जी की फोटो या मूर्ति रख कर पूर्ब ।उत्तर की तरफ मुंह करके पंचोपचार पूजन करें और रुद्राक्ष या कमलबीज की माला से पाठ करें ।जय भवानी जय महाकाल शहरी सुगर रोगियों के लिए उपायजिन भाई वहनों को सुगर का रोग हो वह गणेश जी को लड्डुओं का भोग लगा कर सुगर रोग समाप्ति हेतु प्रार्थना करें फिर दूसरे दिन से हर रोज किसी मंदिर में भगवान गणेश की मूर्ति के पास जामुन फल चढ़ाना शुरू कर दें।21 दिन या41 दिन करें जितने दिन उपलब्ध हो सकें अगर पूर्ण श्रद्धा से ये उपाय किया जाए तो सुगर रोग से सदा सदा के लिए निजात मिल जाती है महालक्ष्मी मन्त्र । गुप्त नवरात्रि आ रही है इसमें लक्ष्मी मन्त्र का जप करें धन लाभ होगा।विनियोग अस्य श्री धनप्रद महालक्ष्मी सिद्ध शावर मन्त्रस्य श्री विष्णु ऋषि श्री महालक्ष्मी देवता श्रीं बीजं ह्रीं शक्ति क्लीं कीलकं मम सकल कामना सिद्धयर्थे जपे विनियोगःमन्त्रओम श्रीं ह्रीं क्लीं त्रिभुवनपालिन्यै महालक्ष्म्यै अस्माकं दारिद्र्यं नाशय नाशय प्रचुर धनँ देहि क्लीं ह्रीं श्रीं ओम ।इस मन्त्र का जप 9 दिन में 12500 करें ।धन लाभ होगा ।धन लाभ का दशांश अपने गुरुदेव को जरूर अर्पित करें कल्याण होगा अधिक लाभ के लिए सवा लाख जप दशांश हवन तर्पण मार्जन ब्राह्मण भोजन और कन्यापूजन भी करें ।जय भवानी जय महाकाल हर तरह का जादू जंतर काटने का मन्त्र ओम आदेश गुरु जी को आदेशसोने की दराटी रुपे का दराटभैरों हत्थ दराटी हनुमान हत्थ दराटकाट काट भैरों बलि महावीर हनुमानजादू काट जंतर काट हर तरह का तन्त्र काटबन्धन को खोल कीलन को काटमेरे कहे न करे तो माता काली की दुहाई गुरु गोरखनाथ की आनशव्द साँचा पिंड कांचा चले मन्त्र ईश्वरोवाचाइस मन्त्र से हर तरह का कीलन बन्धन जादू जंतर तन्त्र कट जाता है लेकिन इसे सिद्ध करना थोड़ा मुश्किल होता हैबिधि इस मन्त्र का जप रात 11 बजे से तीन बजे के बीच12500 करना होता है जल धूप दीप फूल चाबल छूरी हनुमानजी का सिंदूर हनुमान जी के लिए रोट भैरों जी के लिए 2लड्डू माता काली के लिए बतासे रखने होते हैं। जितना ज्यादा जप करेंगे उतनी जल्दी हो जाएगा छह माला रोज करेंगे तो21दिन तीन माला करेंगे तो41 दिन में हो जाएगा इस मन्त्र से सिर्फ बन्धन खुलेगा किसी भी तरह से बन्धन लगेगा नही यही गुरु आदेश हैजय भवानी जय महाकाल पिंडे सो ब्रह्मन्डेजो हमारे शरीर में है वही ब्रह्मांड में भी है आजकल 33 देवता का बड़ा ट्रेंड चल रहा है वह आपकी रीड की हड्डी के मनके ही हैं वहीं उनका निवास है गुदा के पास गणेश जी गुप्तइन्द्रिय मूल में ब्रह्मा जी नाभि में विष्णु हृदय स्थल में रुद्र गले में शक्ति का स्थान है इसी तरह इसी शरीर में सब देवी देवता और भूत प्रेत भी आपके ही शरीर में सुप्त अवस्था में हैं साधक साधना द्वारा उन्हीं को जागृत करता है जब तक वह शरीर में जागृत नहीं होगा वह ब्रह्मण्ड से आकर आपका काम नहीं करेगा जब शरीर में जागृत हो गया तो उस स्थान विशेष में जागृति की अनुभूति होती ही है वीर भी आपके ही शरीर में विशेष स्थान से जागृत होते हैं और वहां पर दर्द होती है कर्णपिशाचिनी कान से जागृत होगी तो कान में दर्द होगा ही भले ही कम हो या ज्यादा।जो साधक गणेश की उपेक्षा करके साधना में आगे बढ़ते हैं उन्हें गुदा से सम्बंधित रोग बबासीर भगन्दर फिशर जैसे रोग हो जाते हैं लेकिन उन्हें कभी कारण समझ ही नहीं आता है।जय भवानी जय महाकाल रुद्राक्ष अभिमंत्रित करने हेतु शावर मन्त्र ओम गुरु जी ओहं सोहं गिरनार की छाया शिव पार्वती ने कल्प वृक्ष लगाया मुखे ब्रह्मा मध्य बिष्णु लिंगाकार महेश्वरा सर्वदेवता करें पूजा रुद्रदेवता नमोस्तुते1000 बार जप करके सिद्ध कर लें एक माला से हवन कर दें मन्त्र जागृत हो जाता है फिर बढ़िया किस्म का रुद्राक्ष खरीदिये चांदी अथवा ताम्वे में मढ़बाइये इसी मंन्त्र की एक माला जप कीजिये रुद्राक्ष प्राण प्रतिष्ठित हो गया फिर इस रुद्राक्ष को सामने रख कर किसी भी शिव मंन्त्र का जप करते रहिए रुद्राक्ष पूरी तरह जागृत हो जाएगा पहनिए और शिव कृपा का अनुभव कीजिये माला की सफाईसाधक जगत में बहुत कम लोग माला की सफाई की तरफ ध्यान देते हैं जबकि समय समय पर जपमाला को भी साफ करते ही रहना चाहिए नहीं तो वह भी दुष्प्रभाव देने लगेगी।जब हम जप करते हैं तो सकारत्मकता के साथ साथ नकारत्मकता भी माला पर दुष्प्रभाव डालने लगती है ।जिससे व्यक्ति के मन में जप के प्रति अरुचि होने लगती है।हर रोज सोचता है कि कल को जप करूंगा लेकिन जप के समय दिल ही नहीं करता है मन उचाट हो जाता है। मन में नास्तिकता के भाव आने लगते हैं । बैसे तो हर साधक अपनी गुरु पंरपरा के अनुसार माला साफ करते हैं लेकिन एक आसान बिधि के अनुसार1 गंगा जल 2 गुलाब जल 3 केसर 4 देसी गाय का दूध 5 कुशा का जलएक बर्तन में5 चीजें डाल कर उसमें माला डाल दीजिये उसे5।7 मिंट बाद निकाल कर कपड़े से पोंछ लें बाद में थोड़ी देर सूर्य की धूप में रखें और बाद पूजन करके फिर से जप कर सकते हैं। हर तरह के तन्त्र काटने का मंत्र खंडा चले बन्धन कटे फिर काहे चले संग कहे मच्छेन्दर सुन रे गोरख बन्धन हो जाय भंग माता काली की दुहाईबिधि मंगल शनि से शुरू करके12500 जप करें सामने एक चाकू और हनुमानी सिंदूर रखें जप खत्म होने पर चाकू और सिंदूर पर फूंक मारें। जब प्रयोग करना हो तो जमीन पर सात रेखा चाकू से बनाएं और उन्हें तिरछा काट दें भाग्य बन्धन शरीर बन्धन व्यापार बन्धन विवाह लग्न बन्धन सभी खत्म हो जाते हैं अनेक बार का अनुभूत है सर्ब व्याधि नाशन मन्त्र ये मन्त्र मुझे धुआं बाबा ने बताया था अजीब सा मन्त्र है लेकिन इसका प्रभाव बहुत बढ़िया है हर रोग में लाभ देता है बैठ छुछुन्द्र चटनी खायेकहे मच्छेन्दर सब व्याधि जाएइस मंत्र का1000 जप करके सिद्ध कर लें फिर 100 बार हवन सामग्री से आहुति दे दें फिर मोरपंख या झाड़ू से झाड़ें लौंग इलायची बिभूति बना कर भी दे सकते हैं अनुभूत है सबसे सरल साधनाइसका सूत्र पठेत् श्रिणुयादपि में निहित है अर्थात पढ़ना और सुनना दोनों ही समान रूप से फलदायी है आज के जमाने जैसे हेडफोन लगा कर गीत सुनते हैं उसी तरह चालीसा शतनाम और सहस्रनाम भी सुना जा सकता है हेडफोन लगा कर सुना गया स्तोत्र सीधा दिमाग में जायेगा और वहां से डीएनए में जा कर आपके कार्य सिद्ध कर देगा इसमें किसी भी पूजा पाठ यम नियम की भी जरूरत नहीं है सिर्फ अभीष्ट संख्या में सुनना ही है अब इससे सरल साधना क्या हो सकती है और इस समय ,के लिए ये सबसे सरल और उपयोगी साधना है करके देखिये जय भवानी जय महाकाल अनिद्रा रोग के लिए ओम ह्रीं या देवी सर्वभूतेषु निद्रा रूपेण संस्थितानमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः ह्रीं ओम ।इस मन्त्र का12500 जप करके सिद्ध कर लीजिये और फिर जिसको भी जल बना कर देंगे कितना भी पुराना अनिद्रा रोग है ठीक हो जाएगानोट जो भी व्यक्ति इस मन्त्र को सिद्ध करता है उसे अत्यन्त निद्रा आने लगती है अठारह घण्टे सोने के बाद भी नींद पूरी नहीं होती है अतः धीरे धीरे करें जल्दी न करें।जय भवानी जय महाकाल स्तोत्र और फल श्रुति। बहुत से साधक कई किस्म के स्तोत्रों का पाठ करते हैं लेकिन या तो फल श्रुति पढ़ते ही नहीं हैं अगर पढ़ते भी हैं तो उसका अर्थ नहीं समझते जो अर्थ भी समझते हैं उसको क्रियान्वित ही नहीं करते हैं यानी पढ़ तो लिया लेकिन उसकी बाकी क्रिया की ही नहीं तो फल कैसे मिलेगा मैँ दो स्तोत्रों का उदाहरण दे कर अपनी बात को समझाने का प्रयत्न करता हूँ पहला स्तोत्र है सर्वाधिक प्रसिद्ध स्तोत्र श्रीसूक्त जिसमें कहा गया हैयः शुचि प्रयतो भूत्वा जुहुयादाज्यामन्वहमश्रियः पंच दशर्च श्रीकामः सततं जपेत्अर्थात इस स्तुति के बाद इन ऋचाओं को पढ़ते हुए घी से हवन करना चाहिये अब इसका पाठ तो बहुत से लोग करते हैं लेकिन इनका हवन एक प्रतिशत लोग भी नहीं करते हैं फिर शिकायत भी करते हैं कि श्रीसूक्त का बहुत पाठ किया लेकिन उसका कोई फल नहीं मिला ये तो वही हाल हो गया किसी बड़े आदमी को घर तो बुलाया लेकिन चाय को पूछा न पानी को और फिर बाद में कहा कि उसने मेरा काम ही नहीं किया ऐसा ही एक और स्तोत्र हैगणेश अथर्वशीर्ष जिसकी फल श्रुति को भी कोई ध्यान से नहीं पढ़ता है जो पढ़ते भी हैं उसका अर्थ नहीं समझते जो समझते भी है वह बताये अनुसार करते ही नहीं हैंअष्टो ब्रह्मणान सम्यग्ग्राहयित्वा सूर्य बर्चश्वी भवति यानी इस अथर्वशीर्ष को लिख कर आठ ब्राह्मणों को दान करने से आप तेजस्वी बनेंगे यानी आपको इस अथर्वशीर्ष की सिद्धि प्राप्त होगी फिर बाकी प्रयोग करेंगे तो आपको उनका फल मिलेगा लेकिन कोई नहीं करता और कहते हैं कि मैं तीन चार साल से पाठ कर रहा हूँ कोई फायदा नहीं मिला । इसलिये कोई भी स्तोत्र पढ़ें तो उसकी फल श्रुति को भी पढ़िए और उसे समझने की कोशिश कीजिये लक्ष्मी सिद्धिप्रद पंद्रह का यन्त्र ये यन्त्र मूल रूप से15 का ही यन्त्र है इसमें जिस तरह से भी जोड़ें सब का जोड़15 ही आता है इस यन्त्र को हिंदी के अक्षरों में ही लिखना चाहिय बैसे अगर आप चाहें तो इसे उर्दू के अक्षरों भी लिख सकते हैं । इस यन्त्र को अनार की कलम से अष्टगंध की स्याही से लिखा जाता है इसमें चार सीधी रेखाएं बना कर उसके ऊपर चार आड़ी रेखाएं बनाने से नौ खाने बन जाएंगे मंन्त्रओम आदेस गुरु जी को आदेसछह सात दूज की रखबारीएक पांच नौ जोबन बारीआठ तीज चौथ की जाईसिद्ध भवानी लक्ष्मी घर आईशव्द साँचा पिंड कांचा लक्ष्मण जती का यही बाचा ┌───────────┬───────────┬───────────┐│ 6 │ 7 │ 2 │├───────────┼───────────┼───────────┤│ 1 │ 5 │ 9 │├───────────┼───────────┼───────────┤│ 8 │ 3 │ 4 │└───────────┴───────────┴───────────┘ इस यन्त्र को अगले तीन दिन तक हर रोज 15 ।15 यन्त्र लिखें दीपाबली के दिन 15 यन्त्र लिखने के बाद एक यन्त्र भोजपत्र पर लिखें उसकी प्राण प्रतिष्ठा करें फिर उसे अपने बटुए में रख लें साल तक पैसे की कमी नही रहेगीअगर किसी दूसरे को ये यन्त्र देना चाहते हैं तो भी दिबाली के बाद ही यन्त्र बना कर दें । जो यन्त्र पहले बनाए हैं उन यंत्रों को पानी में बहा दें कई साधक इन्हें लाल बस्त्र में बांध कर अपने पूजा स्थल पर भी रख लेते हैं चौंतीसा यन्त्र ओम आदेश गुरुजी को आदेश सातों पुनि शारदा बारह वर्ष कुमारएक देवी सुमरिये चौदह भुवन द्वारदो भेखाँ च निर्मली तेरह देवी देवअष्टभुजी परमेश्वरी ग्यारह रुद्र शिवसोलह कला सम्पुरणी तिंन नैनी भरपूरदस अवतार तू उतरी पंज पांडवां दी रख नौ नाथ षड्दर्शनी पंद्रह तिथि जानचार युगां च तू बड़ी कर मैया कल्याण ७ १२ १ १४२ १३ ८ १११६ ३ १० ५९ ६ १५ ४ {बॉक्स बनाकर उसमे लिखना है यन्त्र का बोक्स कैसे बनता है वो जरुर सीखें } बिधि इस यन्त्र को उपरोक्त मंन्त्र पढ़ते हुए यन्त्र बनाया जाता है हर रोज34 यन्त्र 34 दिन तक बनाने पर सिद्ध हो जाता है ।फिर हर तरह की नकारत्मकता के नाश के लिए इसका प्रयोग किया जाता है इसे चांदी में मढ़वा कर गले में भी पहना जाता है।धूनी की तरह भी आग पर रख कर धुआं भी करते हैं और पानी में डाल कर धो कर पिया भी जाता है । इसे सिरहाने भी रखा जाता है जिससे बुरे स्वप्न नहीं आते हैं जय भवानी जय महाकाल Share this… Facebook Whatsapp Messenger Twitter Linkedin Threads Telegram Email Copy